न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सोमवार को धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में हुई । जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला का प्राप्त लक्ष्य 140991 एमटी के विरुद्ध 15826 किसानों से 98270 एम टी लक्ष्य का अधिप्राप्ति कर लिया गया है एवं 15826 किसानों में से 15255 किसानों को 226 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एफआरके की पर्यापा उपलब्धता नहीं होने के कारण मात्र 1885 एमटी सीएनआर ही राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति किया जा सका है। एफआरके की उपलब्धता के संबंध में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम ने बताया कि अभी तक कुल 893 क्विंटल एफरके जिला को उपलब्ध कराया गया है जो सभी मिलर को आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जीव गति से सीएमआर आपूर्ति कराने का निदेश दिया गया ताकि धान अधिप्रापित की चक्रीय व्यवस्था लागू कराते हुए अधिकाधिक किसानों से धान अधिप्राप्ति किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से मिल और समिति में भंडारित सीएमआर व
धान का सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण कराने का निदेश देते हुए सभी किसानों को ससमय भुगतान कराने का निदेश दिया गया।


























