न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
शब-ए-बारात जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा विभिन्न कब्रिस्तानों के लिए समन्वय एवं सहयोग समिति का गठन किया गया है। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी सहयोग के साथ पूरे आयोजन की निगरानी करेंगे।
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा जानकारी दी गई कि जन्नतुल फिरदौस कब्रिस्तान, करोड़ी बाजार में संयोजक के रूप में डॉ. प्रो. फारूक अली, कार्यकारिणी संयोजक महबूब आलम तथा मीडिया प्रभारी मोहम्मद तकी अहमद जावेद मौजूद रहेंगे।
वहीं भीखनपुर बड़ी कब्रिस्तान में सहसंयोजक के रूप में मिंटू कलाकार, जिनी हमीदी एवं जिया-उल-हक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
पश्चिमी जोन कब्रिस्तान में अब्दुल करीम, निजात अंसारी और जुम्मन अंसारी के साथ पश्चिमी जोन के सभी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सदस्य तैनात रहेंगे।
हबीबपुर कब्रिस्तान में सहसंयोजक भोला खान, रिंकू सरपंच एवं इम्तियाज-उल-हक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
वहीं शाहजंगी कब्रिस्तान के पास मोहम्मद हुमायूं, मोहम्मद आफताब वारसी एवं उनके सभी सदस्य व्यवस्था संभालेंगे। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी सभी स्थलों पर निगरानी रखेंगे और मोबाइल के माध्यम से आपसी समन्वय बनाए रखेंगे। कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर जिस सदस्य की ड्यूटी तय की गई है, वे आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि शब-ए-बारात का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन सक्रिय रखें ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत संपर्क और सहयोग संभव हो सके।
शब-ए-बारात पर्व शांति व सद्भाव के साथ संपन्न कराने को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने बनाई समन्वय समिति

































