न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय कुलपति का पुतला फूंका गया। परिषद नेताओं ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय के श्रेष्ठ स्कीम प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम उषा के तहत आवंटित राशि को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा जिस जिहादी मानसिकता सोच को प्रचार प्रसार में खर्च किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे जिहादी मानसिकता वाले वक्ता को कभी बिहार के पावन भूमि पर नहीं आने देगा। ज्ञान की पावन भूमि बिहार में किसी प्रकार की विभाजनकारी अथवा उग्र विचारधाराओं को बढ़ावा देने का प्रयास स्वीकार योग्य नहीं है विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग जिस कदर पीएम उषा के तहत आवंटित 44 लाख रुपए का बंदर बाट कर राष्ट्र विरोधी ताकतों के ऊपर खर्च करना चाहती है यह कभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नहीं होने देगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा की एक तरफ जहां हिंदुओं का बांग्लादेश में खुलेआम कत्ल हो रहा है वहीं बांग्लादेश के वक्ताओं को बुलाना विश्वविद्यालय के कुलपति के जिहादी मानसिकता को दर्शाता है जिसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वीकार नहीं करेगी क्या बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विषय में वहां के वक्ता खुलकर बांग्लादेश का विरोध करेंगे
हमें तो लगता है की विश्वविद्यालय के कुलपति निश्चित तौर पर फिलिस्तीन एवं बांग्लादेशियों से मिला हुआ है वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य भवेश झा ने कहा ज्ञान की पावन भूमि बिहार में किसी भी प्रकार की उग्र संकीर्ण या समाज को बांटने वाली मानसिकता को बढ़ावा देना अस्वीकार है। बांग्लादेश जैसे विभाजनकारी नीति से वक्ताओं को बुलाना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिहादी मानसिकता को स्पष्ट दर्शाता है और निश्चित तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति जिहादी मानसिकता के है नहीं तो ऐसी कौन सी परीस्थिति विश्वविद्यालय को आ गई थी बांग्लादेश और फिलिस्तीन जैसे देश से वक्ताओं को बुलाना पड़ रहा है पूरा देश आज बांग्लादेश और फिलिस्तीन के खिलाफ है वही शिक्षा के मंदिर में ऐसे विभाजनकारी जिहादी मानसिकता के सोच वाले वक्ताओ को बुलाया जा रहा है।
वही जिला संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्पष्ट शब्दों में मांग करती हैं ऐसे सभी व्यक्तियों और गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन इस प्रकरण पर सार्वजनिक और स्पष्ट स्पष्टीकरण दे , वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत झा ने कहा विद्यार्थी परिषद राजभवन व बिहार सरकार से मांग करती है की ऐसे जिहादी मानसिकता के कुलपति को अभिलंब प्रभाव से निलंबित कर स्वतंत्र जांच एजेंसी से गतिविधि को जांच की जाए। मौके पर मनीष कुमार, किशोर कुमार, पंकज कुमार ,रितिक कुमार, आरती कुमारी ज्योति कुमारी नीतू कुमारी आलोक कुमार आशीष कुमार सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

































