विराटनगर ने पटना को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश किया 

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

 प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में विराटनगर की टीम ने पटना को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । विराटनगर कि टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित ओवरों में प्रीतम राज 34 व देव राज 24 रनों की मदद से 127 रन बनाकर सिमट गई । वही विराटनगर कि ओर से गेंदबाजी करते हुए संतोष कार्की ने 6 विकेट व सरवन किस्कू ने 2 विकेट चटकाए ।  विराटनगर ने 128 रनों के लक्ष्य को नीरज मुखिया 40 व दीपक पासवान के 23 रनों के बदौलत 15 ओवर में आठ विकेट खोकर प्राप्त कर लिया ।  विराटनगर के संतोष कार्की को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद असलम के हाथों प्रदान की गई । इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश साह , मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे, पार्षद प्रभात सिंह, मुनिलाल यादव, जावेद, गुड्डू सिंह, मुजफ्फर हयात , लंकेश तिवारी, एमडी फहीम , अमित सिंह, माला मिश्रा, संतोष शर्मा, बद्दू,  विजय चौधरी के अलावा स्थानीय खेलप्रेमी घनश्याम मिश्रा , राजीव यादव , रंजीत झा , अमित झा , मनोज दुबे , संजीव दास , मदन गुप्ता आदि उपस्थित थे ।