सवर्ण समाज समन्वय समिति बैठक आयोजित, यूजीसी बिल के विरोध में गुरुवार से चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सवर्ण समाज समन्वय समिति एस फोर की एक बैठक बुधवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सवर्ण समाज समन्वय समिति S-4 के जिला संयोजक अरुण कुमार झा मुन्ना ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के आगामी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया । जिसमें मुख्य रूप से दो निर्णय लिए गए हैं ।इसमें आम लोगों के घर-घर जाकर यूजीसी बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान 29 जनवरी से चलाया जाएगा । यह अभियान अगले 10 दिनों तक जिले भर में हस्ताक्षर अभियान के रुप में चलाया जाएगा । 11 वें दिन जिला मुख्यालय में एक विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । हस्ताक्षर अभियान के बाद उन तमाम हस्ताक्षर युक्त कागजात को जिला पदाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय , राष्ट्रपति कार्यालय और गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा ।इस हस्ताक्षर अभियान और धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से अविलम्ब इस यूजीसी जैसे काले कानून में आवश्यक संशोधन करने और वर्तमान काले कानून को वापस लेने का आग्रह किया जाएगा । अन्यथा की स्थिति में सवर्ण समाज समन्वय समिति S4 सुपौल के बैनर तले सड़क से लेकर सदन तक तमाम सवर्णो के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा । बैठक में संयोजक अरुण कुमार झा मुन्ना,सह संयोजक धीरेन्द्र कुंवर, नृपेंद्र कुमार वर्मा, एवं आदित्य राज, संघर्ष समिति के प्रवक्ता के रूप में, सुधीर कुमार सिंह, एवं सुरेंद्र नारायण पाठक को मनोनीत किया गया हैं । जबकि प्रबंध समिति में मुख्य रूप से विशाल कुमार मिश्रा, राजेश सिंह, मनोज पाठक, जयंत कुमार मिश्रा ,सुभाष चंद्र झा पंडित संतोष झा, मिथिलेश कुमार झा, अजय सिंह, अमित कुमार झा, प्रिय रंजन सिंह, कुणाल कुमार ठाकुर, राजेश कुमार मल्लिक के संग मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी पीयूष कुमार को मनोनीत किया गया है। प्रबंध समिति के अगले बैठक में संगठन का विस्तार किया जाएगा।