भागलपुर में पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय झंडा फहराया

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने अपने निवास स्थान स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय झंडा फहराया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि आज के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भारत की सत्ता पर काबिज पार्टी और सरकार नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है, और उनकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
झंडोतोलन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, इंटक के जिला अध्यक्ष रवि कुमार, मो. महताब खान, डॉ. जय शंकर ठाकुर, डॉ. अभिषेक चौबे, मो. रमीज राजा, रविंद्रनाथ यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल श्रृष्टि, सुरेश मोहन झा, राजीव कुमार सिंह, नजाहत अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।