न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए।
बैठक के दौरान राज्य खाद्य निगम, निबंधन विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन, खनन, नजारत, विधि शाखा, राजस्व तथा भू-अर्जन विभाग से संबंधित लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि आम जनता से जुड़े मामलों का समय पर समाधान हो सके।
बैठक में अपर समाहर्ता दिनेश राम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर अपेक्षा मोदी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
लंबित कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश
































