न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र में अवस्थित आदर्श उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अभूआर में झंडोतोलन के बाद एक शिक्षक द्वारा मिस्टर जिन्ना अमर रहे का नारा लगाए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसके बाद स्कूल में मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर विरोध और हंगामा किया है। लोगों का आरोप है की स्कूल के शिक्षक मो मंसूर आलम ने राष्ट्रगान के बाद मिस्टर जिन्ना अमर रहे का नारा लगाया है। इस मामले की सूचना पर मौके से किसी ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी शिक्षक मो मंसूर आलम को पकड़ कर थाना ले गया है ।
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के हेडमास्टर द्वारा आरोपी शिक्षक के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत भी की गई। किसनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया की इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है , आरोपी शिक्षक मो मंसूर आलम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई
इधर घटना के बाद इसका वीडिओ बड़ी तेजी से सोशल मिडिया पर भी वायरल हो रहा है। लेकिन न्यूज स्कैन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिसपर लोग तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. पूछे जाने पर सुपौल पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने बताया की केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मामले की गहन रूप से जांच शुरू कर दी गई है।
































