न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रभारी जिला पदाधिकारी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मुख्य समारोह गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़े कर दिया गया है। मुख्य समारोह गांधी मैदान में 9 बजे पूर्वाह्न प्रभारी डीएम झंडोत्तोलन करेंगे। राष्ट्रीय झंडा की सलामी के लिए परेड का पूर्वाभास किया गया है।परेड में 3 प्लाटून पुलिस बल , एक प्लाटून महिला पुलिस बल , एक प्लाटून होमगार्ड के जवान , एनसीसी , भारत स्काउट गाइड के छात्र – छात्रा भाग लेंगे। झांकी भी निकाली जाएगी। सर्वश्रेष्ठ झांकी और परेड टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस के दिन सोमवार को गांधी मैदान में प्रशासन एलेवन और नागरिक इलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।गणतंत्र दिवस के मौके पर शाम में टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। गांधी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
समाहरणालय में प्रभारी डीएम 9.45 बजे , राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति में प्रभारी डीएम 10.10 , डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक में 10.30 बजे, महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क में 10.40 बजे , पुलिस अधीक्षक पुलिस केंद्र में 11.10 , रेडक्रॉस सोसायटी भवन में 10.50 , स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी स्मृति उद्यान में डीडीसी 11.20 बजे , अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम 10.35 बजे, जिला परिषद में अध्यक्ष 10.45 बजे , सदर थाना में 11 बजे, सहित कोर्ट में डीजे द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।
भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़े-
जिले के भारत – नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्रों खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड , न्यायालय के इर्दगिर्द , सहित अन्य जगहों पर चौकसी बढ़ा दी है । पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है। होटलों पर भी निगरानी की जा रही है।

































