न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने तथा निर्वाचन आयोग का संदेश एवं भावना को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गयी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 43 सुपौल विधानसभा क्षेत्र इंद्रवीर कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः गांधी मैदान में आकर समाप्त हुआ। प्रभात फेरी में मेरा युवा भारत सुपौल के युवाओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया एवं इस कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर उपस्थित मेरा युवा भारत के युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व तथा निर्वाचन आयोग के गठन का उद्देश्य को बताते हुए लोगों में निर्वाचन के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं युवाओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु अपील की गई। नए युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा मतदान में बढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मेरा युवा भारत सुपौल के पदाधिकारी सुभाष कुमार ने पूरे समन्वय के साथ इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया एवं युवाओं में निर्वाचन और देशभक्ति की भावना को बढ़ाने की अपील की गई। अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार के द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस अवसर पर सुपौल अनुमंडल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे।

































