45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मवेशियों को किया बरामद और दो व्यक्ति की गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी बैनालीपट्टी द्वारा नाका ड्यूटी के दौरान मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 5 मवेशियों को बरामद किया और दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी बैनालीपट्टी के जिम्मेदारी क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी की संभावना के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर एक नाका पार्टी का गठन किया गया। नाका पार्टी द्वारा सूचना आधारित स्थान पर पहुंचकर सतर्कतापूर्वक छिपकर निगरानी की गई।
कुछ समय पश्चात सुरक्षा दल ने देखा कि नेपाल की ओर से भारत की दिशा में एक छुपावदार मार्ग से दो संदिग्ध व्यक्ति कुल 5 मवेशियों बैल एक गाय 3, बछड़ा 1 को लेकर आ रहे हैं। जैसे ही दोनों व्यक्ति मवेशियों के साथ सुरक्षा दल के निकट पहुंचे, नाका पार्टी द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम मजरूल हक, ग्राम श्रीपुर जवदी, जिला सुनसरी (नेपाल) बताया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद मेराज, ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 6, जिला सुनसरी (नेपाल) का निवासी बताया। दोनों व्यक्तियों एवं जब्त किए गए मवेशियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई तथा बाद में थाना बीरपुर को सुपुर्द कर दिया गया ।