जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज एवं लोक सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय तथा जिला लोक सूचना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कक्षों एवं पदाधिकारियों के कक्षों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को कार्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधार पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विकास कुमार भी उपस्थित रहे।