किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर–ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

न्यूज स्कैन ब्यूरो, किशनगंज

किशनगंज जिले में डंपर और ट्रक में भिड़ंत हो गई।भीषण सड़क हादसे के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई ।आग लगने से देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गए ।मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र स्थित गंभीरगढ़ चौक के पास राष्ट्रीय उच्य पथ 327 ई पर डंपर और ट्रक में आमने-सामने टक्कर से ट्रक में आग लग गई।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही ड्राइवर आग के चपेट में आ गए है और गाड़ी के अंदर है।हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है ।इस हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया ।घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया ।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहनों के ड्राइवर की मौत इस हादसे में झुलस कर हो गई है।मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मंगलेश कुमार सिंह भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है ।उन्होंने कहा कि सड़क पर कुछ देर के लिए आग लगने से आवागमन बाधित हुआ था लेकिन फिलहाल आवागमन शुरू हो गया है।श्री सिंह ने कहा कि मामले में विधि सम्मत कारवाई केi जाएगी