न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। छातापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुल 4.086 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छातापुर थाना क्षेत्र के जयराम सिंह वार्ड संख्या-05 में कार्रवाई करते हुए गांजे की खेप बरामद की गई। यह कार्रवाई नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत की गई।इस संबंध में छातापुर थाना में कांड संख्या 17/2026 के तहत 16 जनवरी 2026 को दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजे के Backward एवं Forward Linkage (आगे-पीछे के नेटवर्क) की जांच भी की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।पुलिस ने बताया कि नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
































