न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के लिटयाही में गुरुवार की शाम सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।जिसको लेकर गुस्साये परिजन और आस-पास के लोगों ने शनिवार को एनएच 327 ई को बम-भोला पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे सड़क जाम के कारण वाहन सवार राहगीरों की आवाजाही बाधित रही। जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को बम-भोला पेट्रोल पंप पर कार्यरत मजदूर रोड क्रोस रहें थे कि सुपौल से पिपरा की ओर जा रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी जब-तक लोग कुछ समझ पाते तब-तक पिपरा से सुपौल की ओर जा रहे बाइक सवार की सीधी टक्कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक से हो गये जिससे अर्जुन शर्मा बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सुपौल स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीनापट्टी पंचायत के पिपराही वार्ड नंबर 16 निवासी सिबु शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा के रूप में हुई। घटना में घायल अर्जुन की मौत होने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साये परिजन और आस-पास के सेकरो लोगों ने सुपौल पिपरा मार्ग को बम-भोला पेट्रोल पंप के पास बास बल्ली और टायर जलाकर करीब दो घंटे तक जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा दल-बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दिन पुलिस को जानकारी नहीं दी गई शनिवार को सड़क जाम करने की सूचना मिली पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

































