न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शाखा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित भारत सेवक समाज महाविद्यालय के प्रांगण में क्रिकेट महाकुंभ का समापन बुधवार को हुआ । फाइनल मैच में छोटू इलेवन सुपौल बनाम संदीप इलेवन ,भारत सेवक समाज महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें छोटू इलेवन ने जीत हासिल किया । समापन सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी दिया गया जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश काशी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सागर सत्या, प्रदेश मंत्री शिवजी कुमार, जिला संयोजक राजेश गुप्ता, नगर मंत्री आलोक कुमार नगर अध्यक्ष ऋषभ कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से उपविजेता टीम को ट्रॉफी,शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा क्रिकेट महाकुंभ के विजेता टीम को ट्रॉफी, शील्ड और नगद पुरस्कार के साथ-साथ विजेता टीम को 11000 का चेक तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अच्छे गेंदबाज के रूप में बिट्टू को जबकि शानदार बल्लेबाजी के लिए बंटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के छात्र नेता रंजीत कुमार झा की भूमिका रही, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश कुमार सुमन , सुमन कुमार,राजेश कुमार, सुमन कुमार चंद, प्रकाश झा ,मनोज सिंह ,मनोरंजन कुमार, पंकज कुमार कुंदन कुमार , अभय कुमार, नीरज, पूजा, दिव्या, रितिक, सहित उपस्थित थे।



























