न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सोमवार सुबह लगभग 8 बजे जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के जेपी चौक पर घने कुहासे के कारण एक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार भपटियाही की ओर से आ रही यूपी नंबर UP 33 AT/5304 की ट्रक मधेपुरा जाने के लिए एनएच-106 में मुड़ रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे दूसरे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।कुहासे के कारण बस चालक को आगे चल रहा ट्रक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया, जिससे ट्रक पीछे से ट्रक में जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू कराने में मदद की। कुछ देर के लिए जेपी चौक पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुहासे के मौसम में चौक-चौराहों पर विशेष सावधानी और यातायात नियंत्रण की मांग की है।
































