छातापुर के तिलाठी गांव में महिला की मौत, पारिवारिक विवाद में मारपीट की आशंका

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के तिलाठी गांव में 11 जनवरी 2026 की देर रात मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल और डीआईयू टीम से जांच कराई जा रही है।इस मामले में छातापुर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।