न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी मो तारिक की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान दाखिल-खारिज, न्यायालय से संबंधित लंबित वादों की स्थिति, जिला जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, मुख्यमंत्री ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड तथा अन्य विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता,अंजु कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।



























