एसएसबी ने 5 किलोमीटर अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का किया आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के तत्वावधान में 11 जनवरी 2026 को 5 किलोमीटर अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता कार्यक्रम का सफल आयोजन का शुभारंभ 45 वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने झंडी दिखाकर किया । यह दौड़ वाहिनी मुख्यालय से निर्धारित मार्ग से होते 45वीं वाहिनी मुख्यालय में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में 45वीं वाहिनी,56वीं वाहिनी,52वीं वाहिनी के बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया |जिसमे 45वीं वाहिनी के बल कार्मिकों :-
प्रथम स्थान –आरक्षी समान्य -उमेश कुमार द्वितीय स्थान – आरक्षी समान्य चावल चवन
तृतीय स्थान – आरक्षीसमान्य -सुनील खडक
इस अवसर पर, 45 वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने सभी बल कर्मियों को फिटनेस को बढ़ावा देने के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताया ।
कार्यक्रम के दौरान जगदीश कुमार शर्मा ,द्वितीय कमान अधिकारी 45 वी वाहिनी ,बीरपुर , उप कमांडेंट सुमन सौरभ, प्रवीण कुमार कौशिक, हरजीत राव तथा अन्य बल कर्मी उपस्थित रहे ।