- कोलकाता जाने से पहले अनजान पुल के पास घेरकर पीटा, कट्टा के बट से हमला, पहले से हो रही थी रेकी
न्यूज स्कैन ब्यूरो, जमुई
मलयपूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से एक सोना-चांदी कारोबारी को निशाना बनाया। शुक्रवात देर रात हथियारबंद अपराधियों ने मलयपुर थाना से 100 मीटर दूरी पर सोना-चांदी व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट की। विरोध पर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल किया गया।
पीड़ित की पहचान विक्रम कुमार सोनी के रूप में हुई है, जो जमुई के पुरानी बाजार का रहने वाला है और सोना-चांदी के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार सोनी का काम 5 से 10 दुकानदारों से रुपये इकट्ठा कर कोलकाता जाकर सोना-चांदी खरीदना और उसे वापस जमुई लाकर दुकानदारों को सप्लाई करना था। इस काम के बदले उसे कमीशन मिलता था। शुक्रवार की रात ट्रेन से वह जमुई से कोलकाता जाने की तैयारी में था। इसी दौरान स्टेशन रोड पर पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से करीब 50 लाख रुपये की लूट कर ली।
बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की,पिस्तौल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी गई।

































