सिमराही में एक बिस्कुट गोदाम में लाखों की चोरी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में रामनगर रोड स्थित एक किराना स्टोर के गोदाम में भीषण चोरी की घटना हुई है। जिसमें चोरों ने गोदाम का चदरा हटाकर गोदाम में रखा लाखों का बिस्कुट चोरी कर लिया है।
बताया गया कि स्थानीय लक्ष्मण गुप्ता के किराना स्टोर के गोदाम में यह चोरी कि घटना घटी है. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने गोदाम के पीछे वाला भाग का चदरा का दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और करीब चार से पांच लाख रुपये मूल्य के बिस्कुट की चोरी कर ली है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि गोदाम के पीछे चदरा की दीवार कटी हुई है। सूचना मिलते ही जब वे गोदाम पहुंचे तो देखा कि बिस्कुट गोदाम के चदरा को नट खोलकर उखाड़ दिया गया है। अंदर प्रवेश करने पर पाया गया कि गोदाम में रखा बिस्कुट का बड़ा स्टॉक गायब है। इसके बाद गोदाम का स्टॉक मिलान किया गया, जिसमें लगभग चार से पांच लाख रुपये के बिस्कुट चोरी होने की बात कही जा रही है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राघोपुर थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।