सुपौल में बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन बंद, समय में किया गया बदलाव

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले में अत्यधिक ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी, सुपौल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।वहीं, कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इन कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा, ताकि ठंड के प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है और 09 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक पूरे सुपौल जिले में प्रभावी रहेगा। आदेश 08 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड एवं अंचल अधिकारियों को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।