न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी मो. तारिक की अध्यक्षता में एक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में हुई। बैठक में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों भाग लिया ।
बैठक का उद्देश्य आगामी 26 जनवरी 2026 के समारोह की तैयारियों के संबंध विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के निमित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना था।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थिति सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिनमें मुख्य रूप से
ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारणी एवं संचालन व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन परेड का पूर्वाभ्यास और झांकी ,स्वास्थ्य संबंधी सेवायें, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता
आमंत्रण पत्र वितरण एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था जिले की गुड सेमेरीटन को सम्मानित करने के लिए सूची तैयार करने,जिले के सभी महादलित टोला की सूची एवं उनसे संलग्न पदाधिकारीयों की सूची ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं प्रस्तुति नागरिक बनाम प्रशासन इलेवन के बीच किक्रेट मैच के आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निदेश दिया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय में पूरी कर ली जाय। बैठक में उपस्थित सम्मानित नागरिकों एवं समाजसेवियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी अंचल अधिकारी ,विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य ,जिला के प्रबुद्ध सदस्यगण तथा प्रधान सहायक, जिला सामान्य शाखा के कर्मी उपस्थित थे।
































