दुकान और सूने घर को चोरो ने बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत के देवीपट्टी वार्ड 11 में शनिवार की रात भीषण चोरी की घटना घटी है। जिसमें चोरों ने एक साथ दो जगहों पर चोरी की है जिसमें चोरों ने एक किराना की दुकान और एक सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी समेत लाखों का कीमती सामान चुरा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है की देर रात चोरों ने देवीपट्टी गांव के वार्ड 11 निवासी गोपाल चौधरी के किराना दुकान और उसके पड़ोसी प्रणव चौधरी के सूने घर को निशाना बनाया। दुकानदार गोपाल कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार की शाम दुकान बंद कर बगल के अपने घर चले गए रविवार की सुबह जब अपने दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलने लगे तो देखा कि आगे से लगे कड़ी को तोड़कर रखा हुआ था। दुकान खोला तो अंदर में सामान बिखरा पड़ा था चोरों ने गला तोड़कर ताला तोड़कर उसमे रखे करीब 35 हजार रुपए नक़द ,करीब बीस हजार रुपए का एलईड टीबी सहित दो लाख का कीमती सामान चुरा लिया है, वहीं चोरों ने दुकान के नजदीक ही प्रणव चौधरी के सूने घर में घर का गेट का कब्जा तोड़कर घर में रखे सारा कीमती सामानों की चोरी कर ली ।
एक साथ दो जगहों पर हुई भीषण चोरी की इस वारदात से गांव वाले डरे और सहमे हुए है। हालांकि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है l इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है जांच की जा रही है।पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी l