न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व ललितनारायण मिश्र की 52 वीं पुण्य तिथि 3 जनवरी को उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में मनायी जाएगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। रविवार को बलुआ बाजार स्थित ललितबाबू के निज आवास पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार ने की । बैठक में आगामी 3 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली ललितबाबू की 52 वीं पुण्यतिथि के कार्य की रूप रेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में समाधि स्थल की रंगाई -पोताई , सफाई , मंच की साज -सज्जा , मंच सहित बाहर बेरिकेटिंग की व्यवस्था के लिए छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता को एसडीएम ने निर्देश दिया। । मौके पर त्रिवेणीगंज डीएसपी विभाष कुमार, बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता , सीओ राकेश कुमार, बलुआ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार , ललितग्राम थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी , पीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार , स्वास्थ्य प्रबंधक छातापुर रविन्द्र कुमार , जयकृष्ण गुरूमेता , मुखिया रामजी मंडल , सरपंच रामदास राय, संजय मिश्र , यमुनानंद मिश्र, पैक्स अध्यक्ष प्रभात मिश्र , सुमित मिश्रा , रिकू मिश्र, गोविंद मेहता, रंजीत मिश्र , मुन्ना साह, रमैया झा , आचार्य धर्मेन्द्र नाथ मिश्र , डॉ एस एन झा , पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।
































