अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के तहत जिला सतर्कता अनुश्रवण समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के अन्तर्गत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस , उप विकास आयुक्त, सारा अशरफ , अपर समाहर्त्ता, सच्चिदानंद सुमन , असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी ,डॉ ललन ठाकुर, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य मनोनित सदस्यगण उपस्थित हुए। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, को पीड़ितों को ससमय मुआवजा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ देने का निदेश दिया गया, साथ ही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त सभी मुआवजा प्रस्ताव की समीक्षोपरान्त स्वीकृति प्रदान की गई। विशेष लोक अभियोजक को निदेशित किया गया कि गवाहों को यात्रा भत्ता दैनिक भत्ता देने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को गवाहों की सूची बैंक पासबुक, आधार एवं गवाही की तिथि सहित देना सुनिश्चित करें।हत्या के मामलों में आरोप गठन होने के बाद नियमानुसार नियोजन की कार्रवाई करने का निदेश दिया।अध्यक्ष द्वारा लंबित कांडो की समीक्षा करते हुए ससमय अंतिम आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुलिस अधीक्षक, सुपौल को संबंधित थानाध्यक्ष को अपने स्तर से निदेशित करने हेतु आग्रह किया गया।
अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में अनु० जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के तहत मिलने वाली लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया गया।