सशस्त्र सीमा बल का 62 वां स्थापना दिवस रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में धूमधाम से मना

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सशस्त्र सीमा बल का 62 वां स्थापना दिवस रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में उत्साह, गरिमा एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक,
सुपौल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश के वाचन से हुई, जिसमें बल की गौरवशाली परंपराओं, शहीदों के बलिदान तथा राष्ट्र की सीमा सुरक्षा में एसएसबी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सन्दिक्षा सदस्यों, बच्चों तथा आरटीसी के कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे अनुशासन, टीम भावना एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिला।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सशस्त्र सीमा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं जनसेवा भावना की सराहना करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी।
मालूम हो कि सशस्त्र सीमा बल भारत–नेपाल एवं भारत–भूटान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल-रोधी एवं विशेष कर्तव्यों का निर्वहन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।