45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप को किया जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

एसएसबी सीमा चौकी न्योर ने दो मोटरसाइकिल के साथ 443 बोतल कुल 132.9 लीटर नेपाली शराब जब्त किया है।
जानकारी देते हुए वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बीओपी न्योर के सीमा स्तंभ संख्या 229/11 के समीप प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है ।
ध्यान में रखते हुए एक गश्ती दल का गठन किया गया जो उक्त स्थान के लिए रवाना हुआ।
समय लगभग 12.30 बजे सूचना से मेल खाते हुए दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाए दिए गश्ती दल को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़ वह नेपाल की तरफ़ भाग निकले।
सामान की विधिवत तरीके से तलाशी ली गई जिसमें 443 बोतल नेपाली देशी शराब , प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर, कुल मात्रा लगभग 132.9 लीटर ,2 पुरानी मोटरसाइकिल,01 मछली पकड़ने का जाल 01 बड़ी एल्यूमिनियम डेगची
उचित कार्यवाही के पश्चात पकड़ी गई शराब तथा मोटरसाइकिल थाना आंध्रमठ जिला मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया।
गश्ती दल का नेतृत्व एचसी (जीडी) पी. वेंकटप्पा ने किया, जिनके साथ 3 अन्य जवान शामिल थे।
सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।