न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है, हाईवा ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर में एनएच 106 पर घटी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम तेज रफ़्तार ट्रक ने आगे से जा रहे एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार एक महिला ट्रक के चक्के के नीचे आ गई। जिसमें उक्त महिला के चिथरे उड़ गए, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है , वहीं इस घटना में बाइक पर सवार चालक और महिला का तीन वर्षीय मासूम बच्चा बाल बाल बच गए हैं, बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार बच्चा और बाइक चालक को हल्की चोट लगी है। मृतका महिला की पहचान 25 वर्षीय मालती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला मालती देवी अपने ससुराल श्याम नगर से अपनी मायके तीनटोलिया गांव बाइक से जा रही थी। बाइक पर चालक के आलावा महिला और उसका तीन वर्षीय मासूम बच्चा भी सवार था। ट्रक से ठोकर लगने के बाद इस घटना में उक्त महिला मालती देवी कि दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि बाइक पर सवार अन्य लोगों में बाइक चालक और मासूम बच्चा बाल बाल बच गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने महेशपुर में सड़क जाम कर दिया, हालांकी मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटा दिया है। जिसके बाद पिपरा पुलिस द्वारा घटना कि जांच शुरू कर दी है।
































