न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के घरबंदा कोसीसरन वार्ड संख्या 8 के रहने वाले दिलखुश झा पिता सुमन झा को सोशल मीडिया के फेसबुक पर जान मारने की धमकी दी है।जान मारने की धमकी संतोष कुमार नमक फेसबुक आईडी से दिया गया है,जिसको लेकर पीड़ित पत्रकार दिलखुश झा ने रानीगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए धमकी देने वाले संतोष कुमार फेसबुक आईडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।संतोष कुमार के फेसबुक आईडी से चार कमेंट कर धमकी दी गई है।
मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
सोशल मीडिया पर पत्रकार दिलखुश झा को मिली धमकी

































