छातापुर की ठूठी पंचायत निवासी युवा क्रिकेटर मो. इजहार अपनी मेहनत के बल पर आईपीएल ऑक्शन में दिखाएगा दबदबा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल /छातापुर

जिले के छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत के वार्ड 7 निवासी युवा क्रिकेटर मो. इजहार ने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
मंगलवार 16 दिसंबर से अबू धाबी में होने वाले आईपीएल ऑक्शन में पांच बिहार के क्रिकेटरों का भी दबदबा देखने को मिलेगा। बिहार के पांच खिलाड़ी आईपीएल में अपना जौहर दिखाएंगे। इनमें एक नाम
जिले के छातापुर के मोहम्मद इजहार का भी जुड़ गया है। खेल प्रेमियों ने बताया कि 5 बिहार के क्रिकेटरों में
प्रमुख नाम पूर्णियां सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन, औरंगाबाद के बिपिन सौरभ, गोपालगंज के साकिब हुसैन, मोतिहारी के साबिर खान का भी हैं। सुपौल के छातापुर के मोहम्मद इजहार का नाम आने से जिले में लोग काफी उत्साहित है। यहां बताते दे कि बीते महीने उनका चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नेट बॉलर के रूप में हुआ था। यह खबर मिलते ही उनके परिवार, दोस्तों और क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मो. इजहार अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके इस चयन को पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है। सुपौल जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने कहा, इजहार का चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि यह उनकी क्रिकेट यात्रा की सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में वे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। इसके बदौलत क्षेत्र के लोग अपने आप को गौरवान्ति महसूस करेंगे। इजहार एक अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। जो हमेशा अपने खेल को निखारने में जुटे रहते हैं।।
उधर, मो. इजहार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और जिला क्रिकेट संघ को दिया। उन्होंने कहा कि यह मेरे सपनों की शुरुआत है। आईपीएल जैसी प्रतिष्ठित लीग में सीखने और खुद को साबित करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।