जदयू की बैठक में सदस्यता अभियान की सफलता पर हुआ विचार विमर्श

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में रविवार को एक बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2025-2028 तक के लिए जदयू सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को जदयू संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।। बैठक में पिपरा विधायक रामविलास कामत, विधायक त्रिवेणीगंज सोनम रानी सरदार पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जिला प्रभारी रामबाबू कुशवाहा, किसन मंडल, नंद किशोर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेकांत झा, रामदेव कामत, युगल किशोर अग्रवाल, रामचंद्र यादव, पुनम यादव, बीरेंद्र कामत, खुर्शीद आलम, प्रमोद कुमार मंडल, ओमप्रकाश यादव, हरिमोहन विश्वास, सत्यनारायण यादव, सीताराम मंडल, बीरेंद्र भंडारी, कलानंद झा, प्रियंका कुमारी, ओमप्रकाश कामत, पुनम पासवान, चांदनी पासवान, अजय अजनबी, पप्पू शाह, नथुनी मंडल, उपेन्द्र मंडल, अजय आनंद,अमरदेव कामत, दिलीप यादव, गोपाल साह, सुरेश सिंह, प्रमोद साह, कमाल खान, सिकंदर सरदार, उदयानंद विश्वास सहित अन्य ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर राज्य में सदस्यता अभियान में सुपौल जिला नम्बर वन पर रहे।