सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 6 छात्र – छात्राओं का राइनेक्स टेक्नोलॉजीज में प्लेसमेंट

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छह छात्र – छात्राओं का राईनेक्स टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट किया गया है।
शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से 6 छात्र छात्राओं का राइनेक्स टेक्नोलॉजीज में में प्रशिक्षण तत पश्चात् 5.0 लाख सालाना के पैकेज पर चयन हुआ है। कुछ छात्र रिजर्व्ड लिस्ट में भी है ।प्राचार्य डॉ अच्युतानंद मिश्रा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की तारीफ की है। टी पी ओ कमल राज प्रवीण ने बताया कि इस सत्र में कुछ नई कंपनियों का आवागमन भी सुनिश्चित है।असिस्टेंट टी पी ओ विवेक कुमार ने बताया कि पिछले बार शत प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य अधूरा रह गया था वो इस बार पूरा होता दिख रहा है। साथ ही असिस्टेंट टीपीओ वारिस सेनान ने छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। चयनित छात्र छात्राओं में आयुषी घोष, प्रतीक्षा कुमारी ,हर्ष राज,उज्ज्वल कुमार रूपेश कुमार ,आयुष राज शामिल है।