आचार्य धर्मेंद्रनाथ ने अपनी लिखी हुई पुस्तक पूर्व मंत्री संजय सरावगी को किया भेंट

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के द्वारा आयोजित मिथिला विभूति सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय सरावगी को आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने अपनी लिखी हुई पुस्तक धर्मों रक्षति रक्षितः भेंट किया।बता दें कि 53 वां विद्यापति पर्व समारोह सह मिथिला विभूति सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के महासचिव वैजू बाबू, अध्यक्ष प्रो शशिनाथ झा, कमलाकांत झा एवं प्रवीण कुमार झा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में गोसपुर निवासी पंडित आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया और आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने उसी कार्यक्रम में संजय सरावगी को अपनी लिखी हुई पुस्तक भेंट किया। लोगों ने खुशी का इजहार किया है।