पिपरा में विधायक रामविलास कामत का हुआ नागरिक अभिनंदन, लोगों की रही भीड़

आने वाले पंचवर्षीय विकास का अध्याय लिखेगा : विधायक

न्यूज स्कैन ब्यूरो सुपौल /पिपरा

पिपरा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा बाजार के युवा क्लब भवन में शुक्रवार को जदयू विधायक रामविलास कामत का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल ने की. जबकि मंच संचालन किशुन राय ने की। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही विधायक का पारंपरिक तरीके से अंग वस्त्र,माला,बुक्के देकर स्वागत किया ।इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों और महिलाओं में काफ़ी उत्साह देखा गया l नागरिक अभिनंदन के दौरान अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पूरे बिहार की जानता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार सुशासन की बदौलत विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और आने वाले पंचवर्षीय विकास का अध्याय लिखेगा l इस दौरान कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष हरेकांत झा, युवा जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, निर्धन पासवान ,युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनींद्र कुमार झा,बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह,बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष कमलेश मंडल,शिव कुमार मेहता,शिवशंकर झा,राजीव चौधरी ,राजकुमार पोद्दार,हरिनंदन मंडल,नवीन गुप्ता, रामदास मंडल,संजीत कुमार,रंजित मंडल,उद्यानद विश्वास ,रामचंद्र चौधरी,रवींद्र राम,सुरेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे ।