न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिला जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि जदयू का सदस्यता अभियान 2025–2028 आगामी 13 दिसंबर को शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम मौर्य विवाह भवन, ज़ीरो माइल में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।
श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में जदयू के विधायक व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद, विधान पार्षद तथा पूर्व विधान पार्षद, जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले के सभी जदयू नेता एवं कार्यकर्ता, विधानसभा व जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे और औपचारिक रूप से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
































