न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जनप्रिय भागलपुर और एक्शन एड के संयुक्त तत्वावधान में परबत्ती काली स्थान परिसर स्थित रंगमंच पर “हमारी रोजमर्रा की अनिवार्यता” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने तथा संचालन रेखा कुमारी ने किया।
गौतम कुमार ने कहा कि 1948 की मानवाधिकार घोषणा में जीवन की मूलभूत सुविधाएं जैसे भोजन, पानी, दवा, शिक्षा और आवास सभी को सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी करोड़ों लोग इन अधिकारों से वंचित हैं।
रेखा कुमारी और जुली देवी ने जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को मानवाधिकारों से सीधे जुड़ा बताते हुए कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण स्वच्छ जल, हवा और भोजन का संकट बढ़ रहा है।
मंजर आलम ने आम लोगों में कानूनी अधिकारों की जानकारी की कमी को गंभीर मुद्दा बताया।
श्रवण सहनी और अनिक महलदार ने कहा कि मछुआरों को नदियों और तालाबों से बेदखल कर उनकी आजीविका पर संकट पैदा किया जा रहा है, जबकि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी हैं।
कार्यक्रम में रेखा कुमारी, खुशी कुमारी, राजू महलदार, विनोद गोस्वामी सहित कई लोग उपस्थित थे।
मानवाधिकार दिवस पर “हमारी रोजमर्रा की अनिवार्यता” विषय पर गोष्ठी आयोजित



























