न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
तीन महीने पूर्व नेपाल में हुए जेन जी के आंदोलन में काठमांडू से फरार हुए भारतीय कैदी को नेपाल की मोरंग पुलिस ने जोगबनी सीमा से सटे विराटनगर के वार्ड संख्या 7 से सोमवार को गिरफ्तार किया है। मोरंग पुलिस एसपी कवित कटवाल के अनुसार, जेनजी आंदोलन के दौरान काठमांडू के नख्खु कारागार से
अपहरण के मामले में सजा काट रहे भारतीय नागरिक 55 वर्षीय निपुन गुप्ता को जिला पुलिस कार्यालय मोरंग की टीम ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। एसपी कवित कटवाल के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति विराटनगर में एक घर में चोरी छिपे रह रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर विराटनगर के मोरंग जेल में भेज दिया है। वही नक्खु कारागार को इस संबंध मे जानकारी दी गई है।
जेनजी आंदोलन के दौरान काठमांडू के जेल से फरार एक भारतीय कैदी को मोरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार।
































