सुपौल में बड़ी कार्रवाई: 2250 बोतल नेपाली शराब बरामद, जांच जारी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के ग्राम कचेटापट्टी रजुआर में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 19 बोरा अवैध शराब बरामद की। प्रत्येक बोरे से 4 कार्टन और हर कार्टन से 30 बोतल विदेशी नेपाली की शराब मिली। कुल 2250 बोतल, जिसकी मात्रा लगभग 675 लीटर बताई जा रही है, पुलिस ने कब्जे में लिया है।बरामद शराब को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है और इसके अवैध परिवहन एवं तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।