न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
वरिष्ठ समाजसेवी और 74 के जेपी आंदोलन सेनानी, भूतपूर्व वॉर्ड कमिश्नर स्वर्गीय बीरेन्द्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि भागलपुर की महापौर बसुंधरा लाल द्वारा उनके बूढ़ानाथ स्थित आवास पर दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में मेयर ने कहा कि मनोज बाबू का निधन उनके लिए व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर बिहारी लाल, संजय सिन्हा, दीपक शर्मा, शंभू सिंह, और मनोज माइकल के पुत्र सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा भावनाओं से परिपूर्ण रही और सभी ने दिवंगत की याद में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।


































