- जिला मुख्यालय में जदयू विधायकों को किया गया सम्मानित
न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिला मुख्यालय के पिपरा रोड स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को जिला जदयू की ओर से बिहार सरकार के ऊर्जा , योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन , वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित जदयू के सभी विधायक के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। जदयू नेता युगल किशोर अग्रवाल के संचालन में आयोजित समारोह में उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, निर्मली विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत व त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी का मिथिला परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। समारोह में जदयू नेताओं ने बारी-बारी से मंत्री व विधायक का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि सुपौल के चार सीट पर जदयू व एक सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है।जिस कारण आगामी के दिनों में जिले में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
समारोह को संबोधित करते मंत्री श्री यादव ने कहा कि पार्टी मां होती है। कार्यकर्ता उसके पुत्र के समान होते हैं। जिसके परिश्रम से पार्टी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि 2020 में भी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही सुपौल के सभी पांचों सीट पर एनडीए ने जीत दर्ज किया। इस चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के कारण ही सुपौल का सभी सीट एनडीए के खाते में गया है। जिसका पूर्ण श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। समारोह को विधायक अनिरूद्ध यादव, राम विलास कामत, सोनम रानी, पूर्व विधायक उदय गोइत, लखन ठाकुर, पूर्व एमएलसी हारूण रसीद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर आदि ने संबोधित किया। समारोह में अमर कुमार चौधरी, जगदीश यादव, महेंद्र मिश्र, बैद्यनाथ यादव, राजीव चौधरी, सौरभ कुमार काजू, रामदेव कामत, अजय जायसवाल, रामचंद्र यादव, किशन मंडल, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद मंडल, जितेंद्र कुमार सिंटू, अभय मिश्रा, गुंजन सिंह, कलानंद झा, रंधीर ठाकुर, सुरेंद्र नारायण पाठक, मनोज पाठक, हरिमोहन विश्वास, गगन ठाकुर, अजय अजनबी, पूनम देवी, चांदनी पासवान, पूनम पासवान, प्रियंका कुमारी, कमाल खान, चंद्रशेखर चौधरी, मकसूद आलम, गोलू ठाकुर , मो जाबेद , सुरेश सिंह, निर्धन पासवान,उदय झा सहित बड़ी संख्या जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेकांत झा ने किया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।


































