- जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फहराया तिरंगा, किया कल्याणकारी कार्यों की घोषणा
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा “शौर्य संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने किया, जबकि मुख्य अतिथि भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी थे।
जिलाधिकारी और भूतपूर्व सैनिकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराया। 47 बटालियन एनसीसी की गर्ल्स कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कर्नल संजय कुमार द्वारा मुख्य अतिथि सहित अधिकारियों की वर्दी पर झंडा पिन लगाया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ईसीएचएस और स्पर्श प्रकोष्ठ की अधिकारियों
रंजीता कुमारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , कर्नल जे. पी. एन. झा, प्रभारी अधिकारी, ईसीएचएस, ए. ए. ओ रमन सिन्हा, स्पर्श प्रकोष्ठ
ने अपने-अपने विभागों की भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने भारतीय सेना के शहीद सैनिकों की पत्नियों—वीर नारियों—को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से सैनिक परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही कुछ नए कल्याणकारी कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया।
कर्नल संजय कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने भी सैनिकों की विधवाओं को दुशाला भेंट कर सम्मानित किया।
“शौर्य संवाद” में 11 वीर नारियों, 53 सैनिक विधवाओं और 95 भूतपूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन आनरेरी कैप्टन सुनील कुमार राय ने किया।
सम्मानित वीर नारियों की सूची
सीमा कुमारी — पत्नी, शहीद गनर संजीत कुमार
सरिता देवी — पत्नी, शहीद नायक संजय कुमार यादव
बेबी कुमारी — पत्नी, शहीद सिपाही कुंदन कुमार
नीलम देवी — पत्नी, शहीद हवलदार अरुण कुमार यादव
मणिकांत सिंह — पिता, शहीद सिपाही ओम कुमार सिंह
चंदा देवी — पत्नी, शहीद सिपाही शिव शंकर मंडल
मंजू देवी — पत्नी, शहीद सिपाही राज नंदन पोद्दार
सोनी देवी — पत्नी, शहीद सिपाही रणधीर कुमार

































