न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/वीरपुर
जिले के बसंतपुर ई किसान भवन में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उर्वरक निगरानी समिति की बैठक शनिवार क़ो संपन्न हुई। बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीलाल गोठिया, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पवन मेहता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन, भाजपा जिला मन्त्री आशीष देव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कामता प्रसाद गुप्ता, प्रखंड कृषि समन्वयक ज्योति भारती, धर्मेन्द्र कुमार और राजीव रंजन के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र के उर्वरक एवं बीज विक्रेता मौजूद रहे।
मौजूद प्रतिनिधियों ने क्षेत्र मे खाद की किल्लत क़ो लेकर चर्चा की और आपत्ति भी जताई। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि किसानों में खाद की उपलब्धता नहीं हो रही है। क्षेत्र में मक्का का उत्पादन सर्वाधिक होता है। ऐसे मे किसानों क़ो खाद उपलब्ध नहीं हो पास रहा है। यदि खाद मिलता भी है तो ऊँचे दामों पर मिल रहा है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
इधर दूकानदारों का रोना है कि रबी फसल के मौसम मे पोटाश, डीएपी या यूरिया किसी भी खाद का आवंटन नहीं है । दुकान पर किसान आते है लेकिन आवंटन के आभाव मे किसानों क़ो खाली हाथ वापस जाना पड़ता है।
बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने दुकानदारों से पूछा कि किसानों क़ो निर्धारित मूल्य पर खाद क्यों नहीं दिया जाता है। दुकानदारों की ओर से उदय प्रकाश ने बताया कि गांव के कुछ दुकानदार जो लाइसेंसधारी नहीं है वें खाद का स्टॉक कर लेते है। पकड़े जाने पर किसी ना किसी का पैरवी कर लेते है। पहले आवंटन ठीक ठाक था तो समस्या नहीं होती थी लेकिन अब तो आवंटन काफ़ी कम कर दिया गया है। ऐसे में किसानों के बीच खाद की समस्या हो रही है। दाम की कोई समस्या नहीं है। आवंटन प्रमुख मामला है। इस आवंटन क़ो पहले बढ़ाया जाय।
दुकानदार पंकज मेहता ने बताया कि प्रखंड के अंतर्गत जो आवंटन दिया जाता है उसे सभी पंचायतों मे बराबर बराबर वितरण किया जाए जिससे समस्या का समाधान हो सकेगा।
श्रीलाल गोठिया ने कहा कि जब आवंटन ही नहीं है तो ब्लैक मार्केटिंग संभव नहीं है। आवंटन की जरुरत है। जबतक आवंटन नहीं बढेगा तब तक किसानों की समस्या का समाधान संभव नहीं है। हमारी मांग है कि यूरिया का आवंटन बढ़ाया जाय ताकि किसान अपनी उपज क़ो पूरा कर सके। उन्होंने सरकार और विभाग द्वारा अनुदानित दर पर दिए जाने वाले बीज पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि विभाग के बीज से उपज नहीं होता है लेकिन निजी तौर पर दुकान से लेने पर उपज सही रहता है।
अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती ने आशास्त किया कि किसानों की समस्या क़ो दूर करने के लिए आवंटन क़ो बढ़ाया जाएगा। दुकानदारों क़ो उन्होंने कहा कि जीतने भी किसान पहुँचते है सभी किसानों क़ो खाद उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों मे बराबर खाद उपलब्ध कराये जाने क़ो लेकर आवश्यक कार्य किया जा रहा है।
बैठक मे कार्यपालक सहायक राजेश कुमार, लेखा पाल विजय कुमार सहित दर्जनों की संख्या मे प्रखंड क्षेत्र के दुकानदार मौजूद थे।

































