न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सर्दी और घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रात और सुबह के समय कम दृश्यता, तेज गति और भारी वाहनों का स्पष्ट न दिखना जान-माल के नुकसान का मुख्य कारण बनता है।
इसी को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि सभी प्रकार के वाहनों पर रेडियम ,रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, प्राथमिक उपचार पेटी एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हैं।
अवधि: 6 दिसंबर से 5 जनवरी 2026
इस अवधि में विशेष अभियान चलाकर टेप लगाया जाएगा।
ट्रक, बस, ऑटो, टमटम, ट्रैक्टर, निजी एवं सरकारी सभी वाहनों पर टेप अनिवार्य है।
टेप लगने के बाद वाहन 100–150 मीटर की दूरी से दिखाई देते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना कम होती है।
महत्वपूर्ण बातें:
यह अभियान आमजन की सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से है
सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
सरकारी वाहनों में यह टेप मुफ्त लगाया जा रहा है।निजी और वाणिज्यिक वाहनों में न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है।
अभियान में सभी की भूमिका
थाना, अनुमंडल एवं यातायात पदाधिकारियों से अनुरोध: प्रचार-प्रसार, चेकिंग अभियान
जन-जागरूकता बढ़ाएं
परिवहन संघों के साथ बैठक में चर्चा होगी:
चालक जागरूकता
रात्रिकालीन यातायात
दुर्घटना रोकथाम उपाय
आपसे अनुरोध:
अपने वाहन पर तुरंत रेडियम/रिफ्लेक्टिव टेप, प्राथमिक उपचार पेटी और सुरक्षा उपकरण लगवाएं।घने कोहरे में सुरक्षा के छोटे कदम, बड़े हादसों से बचाते हैं।
सभी वाहन मालिक, चालक एवं आम नागरिक इस अभियान में सहयोग करें।

































