45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर बॉर्डर यूनिटी रन : 13 दिसम्बर को होगा आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सशस्त्र सीमा बल के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में जन–सहयोग, राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिटनेस को नई दिशा देने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर द्वारा 13 दिसम्बर को बॉर्डर यूनिटी रन 5 किलोमीटर का आयोजन किया किया जाएगा।
सीमाचौकी रिफ्यूजी कॉलोनी, सतना, भीम नगर, पिपराही, नरपत पत्ती एवं कुनौली के कार्य क्षेत्र में भी 3 किलोमीटर का बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन सीमा क्षेत्र में सौहार्द, नागरिक–सुरक्षा सहयोग तथा युवाओं में स्वास्थ्य एवं फिटनेस की भावना को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग
यह दौड़ भिमनगर पेट्रोल पम्प से प्रारम्भ होकर 10+2 सरकारी उच्च विद्यालय बिरपुर (कौशिकी भवन के निकट) स्थित खेल मैदान तक आयोजित की जाएगी, जहाँ समापन समारोह होगा।

आयोजन का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के जीवंत गांव में रहने वाले युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों में—
राष्ट्रभक्ति, सीमा–सुरक्षा सहयोग और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करना,
स्वस्थ जीवनशैली एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना,
खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क को प्रोत्साहित करना है।

प्रतिभागियों के लिए आकर्षण

इस दौड़ में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक–युवतियाँ, विद्यार्थी तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागी शामिल होंगे। विजेताओं को (पुरुष एवं महिला वर्ग) मै प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को
पुरस्कार एवं मेडल से सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सुविधा, पेयजल , नाश्ता एवं अन्य आवश्यक प्रबंध भी उपलब्ध रहेंगे।

45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर का प्रयास

45 बीएन एसएसबी बीरपुर सदैव सीमा क्षेत्र के लोगों के साथ समन्वय, सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। बॉर्डर यूनिटी रन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को खेल एवं फिटनेस की ओर प्रेरित करेगा बल्कि सुरक्षा बल और नागरिकों के बीच सौहार्द को और मजबूत बनाएगा।