एयरपोर्ट पर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
न्यूज स्कैन ब्यूरो, देवघर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ा, गाजे-बाजे के साथ नड्डा का एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से जेपी नड्डा सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी के साथ उन्होंने बैठक की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन, गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री राज पलिवार, रणधीर सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत कई नेतागण मौजूद थे। शनिवार सुबह में जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेंगे और ठाढ़ीदुलमपुर स्थित भाजपा के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

































