सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, 3 जिंदा कारतूस और एक कार जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को सुपौल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विनोद कुमार यादव, पिता–राम नारायण यादव, घर खरेल पुनर्वास वार्ड नंबर–16, थाना एवं जिला–सुपौल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पहले युवक का हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की सत्यता की जांच के लिए जिला प्रशासन इंटेलिजेंस टीम और सुपौल थाना सक्रिय हुआ।जांच के दौरान सुपौल थाना अध्यक्ष ने वीडियो से युवक की पहचान की और फिर एक विशेष टीम द्वारा उसे कुम्हरा चौक वार्ड नंबर–13 कोशी पास से गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी में उसके पास से तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए इधर आया था। हथियार और वीडियो बनाए जाने के मामले में उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 377/2025, 19.जुलाई .2025 के तहत पहले से दर्ज प्राथमिकी को भी संदर्भित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं,

बरामद सूची – कारतूस 3, मोबाइल 2और कार एक

जिनमें—

सुपौल थाना केस संख्या 439/2024,आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराएँ

सुपौल थाना केस संख्या 524/2024, आर्म्स एक्ट

कांड संख्या 377/2025 — 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट
सुपौल पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।