50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब तस्करों को 50 लीटर देशी चुलाई शराब तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल से अवैध शराब लेकर बैरिया की ओर से मूंगरार जा रहे हैं।सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मूंगरार वार्ड 10 के ग्रामीण सड़क के पास पहुंचा। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। वही
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के बीच बोरे से प्लास्टिक पन्नी में कुल 50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया गया। दोनों की पहचान मूंगरार निवासी लाली साह एवं धीवक निवासी पूसाय सादा के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।