एड्स दिवस पर बीएसएस कॉलेज में संगोष्ठी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला मुख्यालय स्थित बी एस एस कॉलेज में एड्स दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। एन. एस. एस. इकाई एवं रेड रिबन क्लब के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डां. सुजीत कुमार वत्स के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्र सूरज कुमार एवं स्नेहा मिश्रा के द्वारा ‘एड्स:कारण, लक्षण, उपचार एवं रोकथाम’ विषय पर वक्तव्य दिया गया। काजल कुमारी ने चित्रकारी के माध्यम से एड्स के कारण एवं बचाव विषय पर चित्रकारी प्रस्तुत की।अध्यक्षीय भाषण में डां. सुधीर कुमार सिंह ने एड्स के रोकथाम हेतु सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इस बीमारी के कारण एवं सुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सायदा बानो, महाविद्यालय के अर्थपाल डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. सतेन्द्र राय, डॉ. विवेकानंद सरकार, डॉ. कुमारी जूली, निधि कुमारी, विवेक कुमार, एवं नवनीत कुमार मौजूद थे।